सरकारी योजना

ई-श्रमिक कार्ड क्या है, e-Shramik Card Ke Fayade

ई-श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

ई-श्रमिक कार्ड क्या है, e-Shramik Card Ke Fayade

 

E-shramik Card Kya Hai, ई-श्रमिक कार्ड क्या है, इसका लाभ कैसे मिलेगा, कौन-कौन बनवा सकते है। इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट मे बताई गई है। ई-श्रमिक कार्ड एक ऐसी योजना है जिसका लाभ गरीब व मजदूरी करने वाले लोगो जैसे की दिनदहाड़ी करने वाले या नरेगा मे काम करने वाले लोगो को प्रदान किया जाएगा।

ई-श्रमिक कार्ड का लाभ कैसे मिलेगा

ई-श्रमिक कार्ड क्या है, e-Shramik Card Ke Fayade, देश के सभी मजदूर चाहे वे किसी भी राज्य के निवासी हो अगर वे मजदूरी, दिनदहाड़ी, या नरेगा मे काम करते है तो वे श्रम विभाग मे अपना Registration करवा सकते है। ओर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे श्रमिक कार्ड से मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है।

अगर श्रम विभाग मे आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाता है तो आपको लेबर कार्ड से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपके पास यह सबूत होना चाहिए की आप किस गांव, शहर या स्थान पर मजदूरी करते है। इसकी पूरी जानकारी होने के बाद आपको सरकारी योजनाओ का लाभ मिलना शुरू होता है।

श्रमिक कार्ड से क्या-क्या लाभ मिलते है

बहुत से लोगो का श्रमिक कार्ड बना होता है लेकिन उन्हे यह पता नहीं होता की श्रमिक कार्ड से क्या-क्या लाभ मिलते है। इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे बताई गई है।

ई-श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है जानिए

  • पेंशन
  • मातृत्व लाभ
  • शिक्षा सहायता
  • उपचार के लिए चिकित्सा राशि
  • दुर्घटना के मामले में सहायता
  • मरणोत्तर देय राशि (एक्सीडेंटल लाइफ इंश्योरेंस)
  • सब्सिडी वाली बिजली
  • घर के निर्माण के लिए ऋण राशि
  • कार्य करने के लिए उपकरणों की खरीद पर सहायता
  • कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता
  • लाभार्थी को पुत्री की शादी के लिए सहायता राशि मिलती है

ई-श्रमिक कार्ड के लिए कौन-कौन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है

  • जो भी मजदूरी करते है वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है
  • सभी बेलदार
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति
  • पेंटर
  • रिक्शा चालक
  • मकान बनाने वाला कारीगर (मिस्त्री)
  • रोड पर काम करने वाले मजदूर
  • देश का कोई भी व्यक्ति आपको ऊपर बताई गई योग्यताओ के अनुसार है तो वह श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साईज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • एक वर्ष मे कम से कम 90 दिन नरेगा मे काम करने का प्रमाण पत्र

 

यह भी पढ़े

Join -चौमूं की छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए चौमूं सिटी न्यूज़ - ब्रेकिंग न्यूज़, टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करें -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button