मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा किसानों को बिजली बिल में अतिरिक्त अनुदान देने पर पूर्व विधायक ने किया आभार व्यक्त किया….
Chomu Ex MLA Bhagwan Sahay Saini

मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा किसानों को बिजली बिल में अतिरिक्त अनुदान देने पर पूर्व विधायक ने किया आभार व्यक्त किया….
मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना शुभारंभ करने पर पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया….
चौमूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री किसान मित्र उर्जा योजना का किया शुभारंभ करने पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा किसानों के बारे में सोचते हैं फसल बीमा योजनाओं में किसानों को क्लेम दिलाए मुख्यमंत्री चाहते हैं की किसान परेशान नहीं होना चाहिए, किसानों के लिए बिजली दर नहीं बढ़ाने का फैसला किया, भाजपा सरकार ने जाते-जाते छूट देने की बात की थी, लेकिन कोई वित्तीय प्रबंधन तय नहीं किया था उसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी। नई योजना बनी, 10 एचपी के कनेक्शन वालों का पैसा नहीं लगेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किसानों की दुआएं लगेगी। किसान परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे बात नहीं कर रहे, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोई भेदभाव नहीं किया। किसानों को हमेशा भारत का अन्नदाता समझा है।