सरकारी योजना

ई-श्रम पोर्टल 2021: e-Shramik Card ऑनलाइन आवेदन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रक्रिया

ई-श्रम पोर्टल 2021: e-Shramik Card ऑनलाइन आवेदन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रक्रिया ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण

ई-श्रम पोर्टल 2021: e-Shramik Card ऑनलाइन आवेदन, महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रक्रिया

ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण | E-Shram Portal Online Registration | ई-श्रम पोर्टल लॉगिन | ई-श्रम पोर्टल ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | E Shram Portal Apply Online

देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए

सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है।

जिससे कि सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है

जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है

लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।

इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।

इस लेख को पढ़कर आपको इस पोर्टल से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि।

ई श्रम पोर्टल 2021

केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है।

ई श्रम पोर्टल 2021 के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का

नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा ।

जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।

पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता,

कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।

श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ इस पोर्टल के माध्यम से उनको

कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा

जो कि पूरे देश में मान्य होगा।

इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।

ई-श्रम पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

पोर्टल का नाम –  ई श्रम पोर्टल
किस ने लांच किया  –  भारत सरकार
लाभार्थी –  देश के श्रमिक
उद्देश्य  –  सभी श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना
आधिकारिक वेबसाइट  –  यहां क्लिक करें
साल    –    2021

ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य

ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य निर्माण श्रमिक,

प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर,

घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है।

ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा।

E Shram Portal के माध्यम से श्रमिकों को उनके

कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी।

इसके अलावा यह पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा

ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं

सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना- इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को 3000 रु. की न्यूनतम पेंशन उपलब्ध करवाई जाती है। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थी के पति या पत्नी को 50% पेंशन का हिस्सा प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को प्रतिमाह प्रीमियम का भुगतान करना होगा जो कि 55 से 200 रु. के बीच होगा। प्रीमियम की राशि का 50% हिस्सा लाभार्थी द्वारा जमा किया जाएगा एवं 50% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा जमा किया जाएगा।
  • नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 3000 रु. की न्यूनतम पेंशन 60 वर्ष की आयु के बाद प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 55 से लेकर 200 रु. के प्रीमियम का भुगतान करना होता है। प्रीमियम की राशि का 50% हिस्सा लाभार्थी द्वारा जमा किया जाता है एवं 50% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना- यह योजना डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस द्वारा कार्यान्वित की जाती है। इस योजना का लाभ बैंक द्वारा प्रदान किया जाता है। लाभार्थी की किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर 200000 रु. लाभार्थी के नॉमिनी को इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं।
    प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना- इस योजना के अंतर्गत यदि लाभार्थी की किसी एक्सीडेंट के कारण मृत्यु हो जाती है या लाभार्थी पूरी तरह से विकलांग हो जाता है तो ₹200000 की राशि प्रदान की जाती है लाभार्थी यदि पूरी तरह विकलांग नहीं होता है तो 100000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • अटल पेंशन योजना- इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 1000 से लेकर 5000 रु. तक की पेंशन प्रदान की जाती है। लाभार्थी के पति या पत्नी को लाभार्थी की मृत्यु के बाद इस योजना के अंतर्गत पेंशन की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाती है।
  • PDS- इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को 35 किलो चावल या गेहूं प्रतिमाह प्रदान किया जाता है। गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार को 15 किलो खाद्य पदार्थ प्रदान किए जाते हैं।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण- इस योजना के माध्यम से घर के निर्माण के लिए प्लेन एरिया में 1.2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है एवं हिली एरिया में 1.3 लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम- यह एक पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से 300 से लेकर 500 रु. के प्रीमियम का भुगतान प्रतिमाह करना होता है। इस योजना के अंतर्गत 1000 से लेकर 3000 रु. की पेंशन प्रदान की जाती है।
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- इस योजना के माध्यम से 500000 रु. तक का स्वास्थ्य बीमा प्रत्येक परिवार को बिना किसी प्रीमियम का भुगतान करें प्रदान किया जाता है।
  • हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स- इस योजना के माध्यम से वीवर को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
  • नेशनल सफाई करमचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन-इस योजना के माध्यम से सफाई कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
    सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्स- इस योजना के माध्यम से मैनुअल स्कैवेंजर एवं उनके आश्रित लोगों को मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा 3000 रु. का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

ई-श्रम पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई श्रम पोर्टल लांच किया गया है।
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का
  • नेशनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
  • पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
  • इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।

एंप्लॉयमेंट स्कीम

  • मनरेगा- इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को 100 दिन का गारंटी रोजगार प्रदान किया जाता है।
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना- यह योजना ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। इस योजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण के बाद युवाओं को नौकरी भी प्रदान की जाती है।
  • दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना- इस योजना के माध्यम से देश के गरीब श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण एवं व्यवसाय आरंभ करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • पीएम स्वनिधि- इस योजना के माध्यम से देश के रेहड़ी पटरी वालों को 10000 रु.  की आर्थिक सहायता लोन के तौर पर मुहैया कराई जाती है।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना- इस योजना के माध्यम से देश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे कि वह रोजगार प्राप्त कर सकें।
  • प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम- इस योजना के माध्यम से नई एंटरप्राइज स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार नंबर
  • आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • सेविंग बैंक अकाउंट नंबर
  • आईएफएससी कोड
  • राशन कार्ड

ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे।
  • इस पर आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।

एडमिन लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा क्या कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एडमिन लॉगइन कर पाएंगे।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको एडमिन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉज ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।
  • अब आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।

कांटेक्ट डिटेल देखने की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
इसके पश्चात आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपको दोबारा कॉन्टैक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
इस पेज पर आप कांटेक्ट डिटेल देख सकते हैं।

संपर्क विवरण

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको ई श्रम पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

Helpline Number- 14434
Email Id- eshramcare@gov.in

Join -चौमूं की छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए चौमूं सिटी न्यूज़ - ब्रेकिंग न्यूज़, टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करें -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button