सरकारी योजना

Eshram Card का लाभ तथा ई-श्रम योजना की विशेषताएं

ई श्रम पोर्टल या ई श्रम कार्ड योजना क्या है

Eshram Card का लाभ तथा ई-श्रम योजना की विशेषताएं

ई श्रम पोर्टल या ई श्रम कार्ड योजना क्या है, ई श्रम कार्ड के फायदे क्या है, E Shram Card Ka Labh आदि की पूरी जानकारी इस पोस्ट मे देखे।

देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी द्वारा मजदूरो को लाभ पहुंचाने के लिए ओर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई श्रम कार्ड को शुरू किया है। इस योजना का लाभ देश के सभी श्रमिक उठा सकते है। लेकिन इसके लिए उन्हे पहले पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस पोस्ट मे आपको बताया गया है की आप ई श्रम कार्ड का लाभ कैसे ले सकते है।

ई-श्रम पोर्टल क्या है

E shram Portal को असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाले मजदूरो को लाभ पहुँचाने के लिए शुरू किया गया है। जिसके तहत सभ मजदूरो का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जाएगा। ई श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर जुड़े होने चाहिए ओर आपके पास बैंक खाते की जानकारी होने पर ही आप अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते है। ई श्रमिक कार्ड को देश के सभी मजदूर, रेहड़ी वाले, फुटपाट वाले, आदि सभी बनवा सकते है। ओर इस कार्ड के तहत मिलने वाले सभी लाभ ले सकते है।

ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के फायदे

E Shram Card बनवाने के बाद आपको सरकार के द्वारा 2 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाता है जिसमे कोई दुर्घटना मे आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को 2 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। यदि दुर्घटना मे मजदूर स्थाई विकलांग या आंशिक विकलांग होता है तो उसे सरकार की ओर से एक लाख रुपए तक अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह बीमा कवर केवल उन श्रमिकों को ही प्रदान किया जाएगा जो इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएँगे। Eshram Card का लाभ 

ई श्रमिक कार्ड (Eshram Card Ka Labh) के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी

  • ई श्रम कार्ड के तहत सरकार की ओर से बहुत से लाभ प्रदान किए जाते है जिनमे कुछ इस प्रकार है।
  • इस कार्ड से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिलेगा
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ
  • पीएम श्रम योगी मानधन योजना का लाभ
  • पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ
  • ई श्रम कार्ड के तहत श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के तहत 3000 रुपए महीने का लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है।

ई-श्रम योजना की विशेषताएं

अभी तक हमे आपको ई-श्रम कार्ड के तहत आपको क्या लाभ मिलेंगे ओर Eshram Card कैसे बनवा सकते है इसकी जानकारी बताई है अब बात करते है की ई श्रम कार्ड की विशेषताएं क्या है।

  • ई श्रम पोर्टल को केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा लांच किया गया।
  • देश के 38 करोड़ लोगो को इस पोर्टल से लाभ पहुंचाया जाएगा ओर उनका डेटाबेस को तैयार करके रखा जाएगा।
  • इस पोर्टल से सभी मजदूरो व रेहड़ी वाले, घरेलू काम करने वालो को जोड़ा जाएगा।
  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रमिकों को 10 अंको का E-Card प्रदान किया जाएगा जिसका उपयोग वे सरकारी योजनाओ का लाभ लेने मे कर सकते है।
  • ई-श्रमिक कार्ड बनवाने पर मजदूर कई योजनाओ का लाभ एक साथ ले सकते है।
  • इस कार्ड के तहत आपको बीमा कवर की सुविधा प्रधान की जाएगी।
  • किसी दुर्घटना मे आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े

 

 

 

Join -चौमूं की छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए चौमूं सिटी न्यूज़ - ब्रेकिंग न्यूज़, टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करें -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button