लाइफस्टाइल

बादाम खाने के फायदे, ऐसे करें सेवन

बादाम खाने के फायदे, ऐसे करें सेवन आप बादाम जरूर खाते होंगे, क्योंकि आपको पता है

बादाम खाने के फायदे, ऐसे करें सेवन

Benefits of eating almonds, consume them like this

आप बादाम जरूर खाते होंगे, क्योंकि आपको पता है

कि आपको बादाम के फायदे मिलते हैं।

आमतौर पर लोगों को केवल इतना ही पता होता है,

लेकिन सच यह है कि बादाम एक ऐसा पौष्टिक आहार है,

जिसमें स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम के भी गुण होते हैं।

बादाम क्या है

what is almond

  • बादाम का वृक्ष लगभग 8 मीटर ऊंचा, और मध्यम आकार का होता है।
  • बादाम का फूल सफेद, या हलका लाल रंग का होता है।
  • बादाम का इस्तेमाल सूखे फल के रूप में होता है।
  • शुरुआत में बादाम के फल का ऊपरी हिस्सा थोड़ा कोमल होता है,
  • लेकिन कुछ पकने पर ऊपर का भाग थोड़ा कठोर हो जाता है।
  • जब बादाम पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो यह बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और शक्तिवर्धक होता है। बादाम खाने के अनेक फायदे होते हैं

बादाम के फायदे

Benefits of Badam in Hindi

आप बादाम का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको बादाम के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, कि इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए।

  • जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, या अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं, उनको 7 ग्राम भिगोए हुए बादाम, 7 ग्राम अश्वगंधा, 1/2 ग्राम पिप्पली तथा 1/2 ग्राम काली मिर्च को अच्छी तरह मिलाकर पीस लेना है। इसमें दूध, घी तथा चीनी मिला लें। इसे दिन में दो बार खाने से पहले लें। इससे फायदा होगा।
  • बादाम की गिरी (5-10 ग्राम) में, मिश्री मिलाकर सेवन करें। इसके बाद में दूध पीने से भी कमजोरी दूर होती है, और शरीर पुष्ट होता है।
  • सर्जरी या अन्य किसी तरह की दुर्घटना के बाद की कमजोरी में बादाम के फायदे मिलते हैं। इसके लिए बादाम से बने अमृतप्राश घी (5 ग्राम) का सेवन करें। इससे शरीर स्वस्थ होता है।

दांतों के रोग में बादाम से लाभ

Uses of Badam in Dental Problem in Hindi

बादाम खाने के फायदों में से एक दांतों को भी ठीक करना है।

आजकल वयस्क लोगों के साथ-साथ बच्चे भी दांतों से संबंधित विभिन्न

समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं। अगर आप भी दांतों के रोग से परेशान हैं,

तो बादाम के छिलकों को जलाकर, भस्म बना लें। इसे दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों से संबंधित बीमारियां ठीक होती हैं

बादाम कहां पाया जाता है

where are almonds found

बादाम की खेती ठंडे स्थानों पर की जाती है। भारत में कश्मीर के ठंडे स्थानों, एवं पंजाब में बादाम की खेती होती है। इन स्थानों पर बादाम की खेती प्रायः 700 से 2400 मीटर की ऊंचाई पर की जाती है।

Join -चौमूं की छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए चौमूं सिटी न्यूज़ - ब्रेकिंग न्यूज़, टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करें -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button