लाइफस्टाइल

मौसमी का जूस पीने के फायदे, मौसमी जूस बनाने की आसान विधि, रेसिपी एवं सामग्री करे नोट

मौसमी का जूस पीने के फायदे मौसंबी एक खट्टा-मीठा फल है, जो पोषण और गुणों से भरपूर है।

मौसमी का जूस पीने के फायदे, मौसमी जूस बनाने की आसान विधि, रेसिपी एवं सामग्री करे नोट

मौसमी का जूस पीने के फायदे

Benefits of drinking seasonal juice

मौसंबी एक खट्टा-मीठा फल है, जो पोषण और गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं, इसके बारे में हम आगे विस्तार से बता रहे हैं। बस ध्यान दें कि मौसंबी किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए एक जरूरी खाद्य पदार्थ है। चलिए, आगे मौसम्बी के फायदे पढ़ते हैं हम

वजन कम करने के लिए मौसम्बी के फायदे

benefits of mosambi for weight loss

मोटापा या बढ़ते वजन के कारण शरीर में डायबिटीज, स्ट्रोक, हृदय रोग जैसे समस्याएं हो सकती हैं ऐसे में वजन को संतुलित रखना बहुत आवश्यक है। वजन कम करने के लिए डाइट और सही एक्सरसाइज के साथ मौसम्बी के जूस का सेवन लाभकारी हो सकता है। कम कैलोरी और कम फैट युक्त होने की वजह से मौसम्बी के जूस को वजन कम करने में सहायक माना जाता है

कब्ज के लिए मौसम्बी के फायदे

benefits of mosambi for constipation

कब्ज की किसी भी समस्या के भी हो सकती है।

ऐसे में खान-पान पर थोड़ा ध्यान देकर इससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

जी हां, डाइट में मौसंबी को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसमें मौजूद एसिड आंतों से टॉक्सिन निकालकर कब्ज से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है

साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जिसे कब्ज को दूर करने के लिए उपयोगी माना जाता है

आंखों के लिए मौसम्बी के फायदे

benefits of mosambi for eyes

मौसंबी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मैकुलर डिजनरेशन (बढ़ती उम्र के कारण होने वाली आंखों की समस्याएं) और आंखों में होने वाले संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। ऐसे में एक गिलास पानी में कुछ बूंदें मौसम्बी के रस की डालकर आंखों को धोना लाभकारी हो सकता है। इस मिश्रण से आंखों को धोने से कंजक्टिवाइटिस जैसे आंखों के संक्रमण से बचाव हो सकता है

पाचन के लिए मौसम्बी के फायदे

benefits of mosambi for digestion

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मौसम्बी और इसका जूस को सहायक माना जाता है। इसकी मीठी खुशबू के कारण मुंह की लार ग्रंथियों से लार निकलने लगती है, जो पाचन में सहायता हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स पित्त, डाइजेस्टिव जूस और एसिड का स्त्राव बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में सहायक हो सकते हैं। इस प्रकार, मौसम्बी के जूस के सेवन से पेट की समस्याओं, अपच, मतली जैसी परेशानियों से बचाव हो सकता है

कोलेस्ट्रॉल के लिए मौसम्बी के फायदे

benefits of mosambi for cholesterol

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर की कोशिकाओं में मौजूद होता है। शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है, लेकिन यही कोलेस्ट्रॉल अगर बढ़ जाए, तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ठीक रखने के लिए मौसम्बी का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, मौसम्बी के जूस में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक यानी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला प्रभाव होता है इसी वजह से प्रतिदिन मौसंबी का सेवन करने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल का स्तर नियंत्रित रह सकता है।

मौसंबी का जूस बनाने की विधि

How to make Mosambi Juice

अब मौसम्बी के इतने फायदे जानने के बाद मौसम्बी का जूस पीने की इच्छा जरूर हो रही होगी। क्यों न इस जूस को घर में ही बनाया जाए। नीचे मौसम्बी जूस बनाने की विधि दी गई है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

मौसम्बी का जूस बनाने की विधि

How to make Mousambi Juice

  • मौसम्बी को छिलकर टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल लें।
  • मौसम्बी के टुकड़ो को ब्लेंड कर दें।
  • अब एक कपड़े की मदद से इसे गिलास में छानकर डाल लें।
  • आप चाहें तो जूस में थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
  • जूस को गिलास में निकालने के बाद इसमें शहद या चीनी और काला नमक मिलाकर सेवन करें।

सामग्री

Stuff

  • दो बड़ी मौसंबी
  • आवश्यकतानुसार शहद/चीनी
  • स्वादानुसार काला नमक
  • आधा गिलास पानी (वैकल्पिक)
  • एक गिलास

Related posts

 

Join -चौमूं की छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए चौमूं सिटी न्यूज़ - ब्रेकिंग न्यूज़, टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब करें -

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button